Friday, February 21, 2020

कोर्ट ने माना नागरिकता हासिल करने के लिए वोटर आईडी ही काफी

मुंबई में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मतदाता पहचान पत्र को नागरिक के लिए नागरिकता हासिल करने का प्रमाण पत्र मानते हुए मुंबई पुलिस द्वारा बांग्लादेश से घुसपैठ करने के आरोप में पकड़े गए दो लोगों को बरी कर दिया। कोर्ट ने इस मामले से दंपति को बरी करते हुए कहा, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट को मूल प्रमाण के तौर पर माना जा सकता है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मतदाता प्रमाण पत्र को भी नागरिकता का पर्याप्त प्रमाण कहा जा सकता है।  उन्होंने कहा मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए जन प्रतिनिधि अधिनियम के फार्म 6 के तहत किसी भी व्यक्ति को प्राधिकरण के समक्ष नागरिक के तौर पर घोषणा पत्र दाखिल करना होता है कि वह भारत का नागरिक है। यदि घोषणा गलत पाया जाता है तो अमुक शख्स सजा के लिए उत्तरदायी होता है। निर्णय में कहा गया कि “आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्रऔर राशन कार्ड को ध्यान में रखना उचित है, जो सार्वजनिक प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए दस्तावेज़ हैं और इन्हें सार्वजनिक दस्तावेज़ कहा जा सकता है। वे साक्ष्य में स्वीकार्य हैं।”

Thursday, February 20, 2020

विधायक शोएब इकबाल प्रोटेम स्पीकर होंगे


मटिया महल विधानसभा से छठी बार चुने गए आप विधायक शोएब इकबाल दिल्ली की सातवीं विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर होंगे। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। वह सोमवार से शुरू हो रहे सेशन में सभी नए विधायकों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

लोक शिकायत

यह फोटो : पुरानी दिल्ली सदर बाजार के मिठाई पुल की है पुल के रोड किनारे गंदा पानी और मल मूत्र सड़ रहा है गंदगी ही गंदगी है बदबू काफी आती है स्वच्छ सफाई अभियान भी खुद रोता होगा । बालकृष्ण अमरसरिया,सदर बाजार

भारतीय रेलवे का आम नागरिकों को एक और सौगात

भारतीय रेलवे का आम नागरिकों को एक और सौगात.. आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर 'दवाdost' मेडिकल स्टोर पर सभी दवाइयां 80 % छूट पर मिलेंगी, @IRCTCofficial का दावा- अगर योजना सफल रही तो पूरे देश में करेंगे लागू।
IRSDC ने आज से की शुरुआत।

शाहीन बाग: मध्यस्थों की बातचीत के बाद खुली नोएड़ा-फरीदाबाद सड़क

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से मध्यस्थों की बातचीत के बाद नोएड़ा-फरीदाबाद सड़क खुल गई है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त संजय हेगड़े, साधना रामचंद्रन और दिल्ली पुलिस से बातचीत के बाद दिल्ली-यूपी पुलिस ने नोएडा से जैतपुर होते हुए फरीदाबाद वाला रास्ता खोल दिया गया है. शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से मध्यस्थों की बातचीत के बाद नोएड़ा-फरीदाबाद सड़क खुल गई है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त संजय हेगड़े, साधना रामचंद्रन और दिल्ली पुलिस से बातचीत के बाद दिल्ली-यूपी पुलिस ने नोएडा से जैतपुर होते हुए फरीदाबाद वाला रास्ता खोल दिया गया है. महामाया फ्लाईओवर पर लगा बैरीकेड यूपी पुलिस ने हटा दिया है. कुल 69 दिन बाद यह रास्ता खुला. यूपी और दिल्ली पुलिस ने यह रास्ता बंद कर रखा था.

Monday, February 17, 2020

सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट श्री भानू प्रताप सिंह हौजरानी गाँधी पार्क NRC, NPR, CAA प्रोटेस


निर्भया रेप और मर्डर : दोषियों का नया डेथ वारंट किया जारी, 3 मार्च सुबह 6 बजे दी जाएगी फांसी

निर्भया रेप और मर्डर मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों का नया डेथ वारंट जारी कर दिया है. नए डेथ वारंट के अनुसार अब सभी दोषियों को 3 मार्च सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी. इससे पहले दो बार दोषियों का डेथ वारंट जारी किया जा चुका है. सबसे पहले 22 जनवरी को फांसी की तारीख मुकर्रर हुई थी. दूसरी बार 1 फरवरी को फांसी की तारीख तय की गई थी. हालांकि दोषियों के वकील ने कानूनी दांवपेच लगाकर इसे रद्द करवा दिया गया था. निर्भया की मां आशा देवी ने कोर्ट के फैसले पर संतोष जताया. उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए  कहा, 'मैं बहुत खुश नहीं हूं, क्योंकि यह तीसरी बार है जब डेथ वारंट जारी किया गया. हमने अब तक बहुत संघर्ष किया है, इसलिए मैं संतुष्ट हूं कि आखिरकार डेथ वारंट जारी किया गया है. मुझे उम्मीद है कि उन्हें (दोषियों को) 3 मार्च को फांसी दी जाएगी.
इससे पहले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धमेंद्र राणा ने सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई के दौरान चारों दोषियों में मुकेश कुमार सिंह ने अदालत से कहा कि वह नहीं चाहता है कि अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर उसकी पैरवी करें. इससे पहले अदालत ने वकील रवि काजी को उसका पक्ष रखने के लिए नियुक्त किया था. अदालत को यह भी सूचित किया गया कि इस मामले का अन्य मुजरिम विनय शर्मा तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर है. विनय के वकील ने अदालत से कहा कि जेल में उस पर हमला किया गया और उसके सिर में चोट आयी है.
विनय के वकील ने यह भी कहा कि वह गंभीर मानसिक बीमारी से ग्रस्त है इसलिए उसे फांसी नहीं दी जा सकती. तब अदालत ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को कानून के मुताबिक विनय का उपयुक्त खयाल रखने का निर्देश दिया. अन्य दोषी पवन गुप्ता के वकील ने अदालत से कहा कि उनका मुवक्किल उच्चतम न्यायालय में सुधारात्मक याचिका और राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दाखिल करना चाहता है.
पवन गुप्ता चारों मुजरिमों में एकमात्र ऐसा मुजरिम है जिसने अब तक सुधारात्मक याचिका दायर नहीं की है. यह किसी भी व्यक्ति के लिए आखिरी कानूनी विकल्प होता है जिस पर चैम्बर में निर्णय लिया जाता है. पवन गुप्ता के पास दया अर्जी देने का भी विकल्प है. अक्षय कुमार के वकील ने अदालत से कहा कि उन्होंने नई दया अर्जी तैयार की है जिसे राष्ट्रपति को दिया जाएगा.
अदालत निर्भया के माता-पिता और दिल्ली सरकार की अर्जियों पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें इस हत्याकांड के चारों मुजरिमों को फांसी पर चढ़ाने के लिए नई तारीख मुकर्रर करने की मांग की गई थी. उच्चतम न्यायालय ने अधिकारियों को इस बात की छूट दी थी कि वे इन मुजरिमों को फांसी पर चढ़ाने की नई तारीख जारी करने की मांग को लेकर निचली अदालत जा सकते हैं.

हौजरानी प्रेस एन्क्लेव में बन सकता है फ्लाईओवर: 50 हजार से ज्यादा लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा

दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है। साकेत मैक्स अस्पताल के बाहर पंडित त्रिलोक चंद शर्मा मार्ग पर लगने वाले जाम से जल्द मुक्ति मिलेगी। प...