दिल्ली की संगम विहार की रहने वाली 21 वर्षीय सिवल डिफेंसकर्मी लड़की से हुई हैवानियत मामले का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. कैंडल मार्च निकालने के बाद लोगों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने सरकार से 1 करोड़ रुपये और घर के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की.
संगम विहार की 21 वर्षीय लड़की के साथ हैवानियत के मामले का विरोध बढ़ता जा रहा है. अब इसको लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर भी प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग की. साथ ही सरकार से 1 करोड़ रुपये और घर के एक सदस्य को नौकरी देने की गुहार लगाई. पीड़ित लड़की दिल्ली सिविल डिफेंस में कार्यरत थी. उसके साथी ने ही उसे फरीदाबाद के सूरजकुंड पाली रोड पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी. इसके बाद दिल्ली के कालिंदी कुंज थाने में आत्मसमर्पण करते हुए बताया था कि मेरी पत्नी सूरजकुंड फरीदाबाद में पड़ी है. इस मामले में मृतका के परिजनों ने इस मामले में लड़की के साथ हैवानियत का आरोप लगाया है. साथ ही इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने का आरोप है. इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया था और लड़की के शव को बरामद किया गया था. जिसके बाद फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और हरियाणा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सिविल डिफेंस कर्मी के साथ हुई बर्बरता को लेकर विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा देने की मांग उठ रही है.मिल्यन टाइम्स सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत है ये एक छोटे से छोटे व्यक्ति की आवाज़ को प्रशासन पहुंचाने का प्लेटफार्म है यहाँ हम आम जनता से जुड़े मुद्दे पब्लिश करेंगे, कोशिश रहेगी कि उसका बेस्ट रिजल्ट सामने आए, हमें अपनी प्रतिक्रिया देते रहें। हमारे साथ रहें। हमारी ताकत बनें। Helpline No. +91-9953491534 Email id; milliontimesnews@gmail.com
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हौजरानी प्रेस एन्क्लेव में बन सकता है फ्लाईओवर: 50 हजार से ज्यादा लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा
दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है। साकेत मैक्स अस्पताल के बाहर पंडित त्रिलोक चंद शर्मा मार्ग पर लगने वाले जाम से जल्द मुक्ति मिलेगी। प...
-
( mtmediadelhi.blogspot.com ) केंद्र सरकार भीड़ हिंसा के खिलाफ केंद्रीय स्तर पर कानून बनाने के पक्ष में नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, गृह...
-
बायोमेट्रिक पहचान पत्र आधार (Aadhaar) अब देश की 90 फीसद से अधिक जनसंख्या के पास है। गुरुवार को संसद को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार,...
-
नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ 15 दिसंबर से शाहीन बाग में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाना दिया है। दिल्ली और नोएडा को जोड़ने...

Good job
ReplyDelete