20 लोगों को एक डोज़ कोविशील्ड लगाई।दूसरी डोज़ कोवैक्सीन।सिद्धार्थनगर का मामला।सीएमओ ने कहा दोषी पहचाने गए।कार्यवाई होगी।
मिल्यन टाइम्स सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत है ये एक छोटे से छोटे व्यक्ति की आवाज़ को प्रशासन पहुंचाने का प्लेटफार्म है यहाँ हम आम जनता से जुड़े मुद्दे पब्लिश करेंगे, कोशिश रहेगी कि उसका बेस्ट रिजल्ट सामने आए, हमें अपनी प्रतिक्रिया देते रहें। हमारे साथ रहें। हमारी ताकत बनें। Helpline No. +91-9953491534 Email id; milliontimesnews@gmail.com
Wednesday, May 26, 2021
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कान्फ्रेंस
देश में वैक्सीन की ज़बरदस्त क़िल्लत है। मुझे लगता है पिछले महीनों में कई बड़ी ग़लतियाँ हुईं हैं। अगर अपने देश के लोगों को सही समय पर वैक्सीन लगा देते तो शायद दूसरी वेव के प्रकोप को काफ़ी कम किया जा सकता था। कई लोगों की जान बचाई जा सकतीं थी। CM@अरविंद केजरीवाल
Thursday, February 18, 2021
मसूड़े हिले तो बचपन में ही गिर जाएंगे दांत, जानिए बच्चों में Gums को स्ट्रॉन्ग करने के घरेलू उपाय
बच्चों के दांत बहुत कमजोर होते हैं और बच्चे कैंडी, चॉकलेट और मीठी चीजें बहुत खाते हैं जिससे उनके दांतों में कीड़ा लगने का खतरा ज्यादा होता है और मसूड़े भी कमजोर हो जाते हैं बच्चों की सेहत में ओरल हाइजीन अहम भूमिका निभाता है और यही वजह है कि बच्चों को रोज दिन में दो बार ब्रश करने और चॉकलेट-मिठाई कम खाने की सलाह दी जाती है चूंकि, बच्चे छोटे होते हैं और अपनी तकलीफ को खुलकर या स्पष्ट रूप से बता नहीं सकते हैं इसलिए पेरेंट्स को ही उनकी तकलीफ को समझकर उसका इलाज करना चाहिए।
मसूड़ों में जिंजिवाइटिस, पेरिओडोंटाइटिस और पेरिडोंटल डिजीज की समस्या हो सकता है। जिंजिवाइटिस और पेरिओडोंटाइटिस को दांतों की सही देखभाल से ठीक किया जा सकता है लेकिन अगर यह बढ़ जाए तो परेशानी हो सकती है। मसूड़ों की बीमारियों का इलाज ना किया जाए तो ब्लीडिंग शुरू हो सकती है और ऊतकों एवं हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे बच्चों के दांत समय से पहले ही टूट सकते हैं।
कुछ घरेलू उपायों से समय रहते ही मसूड़ों में इंफेक्शन को खत्म किया जा सकता है। यहां जानिए गम इंफेक्शन को ठीक करने के घरेलू नुस्खों के बारे में। मसूड़ों में सूजन का इलाज विटामिन सी से किया जा सकता है। अगर आपके बच्चे के मसूड़ों में संक्रमण हो गया है तो उसे विटामिन सी से युक्त चीजें खिलाएं। बच्चे को नींबू, संतरे और चकोतरा का जूस पिलाएं। इससे मसूड़ों की सूजन से राहत मिलती है।
इंफेक्शन वाली जगह पर एलोवेरा जेल लगाने से भी मसूड़ों की सूजन और संक्रमण कम होता है। मसूड़ों पर एलोवेरा जेल लगाकर, उसे एक घंटे तक सूखने दें। इसके सूखने पर बच्चे को कुल्ला करने के लिए कहें। एलोवेरा का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है लेकिन यह मसूड़ों के इंफेक्शन के इलाज में असरकारी है। एलोवेरा में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया पैदा करने वाले प्लाक को जमने से रोकता है और मसूड़ों को राहत प्रदान करता है।
बेकिंग सोडा का न्यूट्रिलाइजिंग प्रभाव होता है। इसे दो बूंद गुनगुने पानी में मिक्स कर के मसूड़ों पर लगाएं। इस घरेलू नुस्खे से मसूड़ों की बीमारियां प्रभावशाली रूप से कम होती हैं। मसूड़ों या दांत से जुड़ी कोई बीमारी या इंफेक्शन होने पर मीठी चीजों से दूर रहने की सलाह दी जाती है लेकिन इस लिस्ट में शहद नहीं आता है। बच्चों के मसूड़ों पर सीधा शहद लगा सकती हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मसूड़ों को राहत प्रदान करते हैं। बच्चों के मसूड़ों की शहद से मालिश करने से फायदा होगा।
भारत में हर घर में हल्दी मौजूद होती है। खाने का स्वाद बढ़ाने वाली हल्दी घाव, कट, गले की खराश के साथ मसूड़ों में इंफेक्शन का भी इलाज करती है। इसके लिए आपको दो चुटकी हल्दी में कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट बनाना है। अब इस पेस्ट को मसूड़ों पर लगाएं। हल्दी के एंटी-इंफ्लामेट्री गुण प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करते हैं। दिन में दो से तीन बार इस नुस्खे का इस्तेमाल किया जा सकता है।
शबनम के बेटे ताज की राष्ट्रपति से फरियाद, कहा- अंकल जी... मेरी मां को माफ कर दीजिए
बावनखेड़ी कांड के आरोपी शबनम और सलीम की फांसी की चर्चा तेज है, शबनम देश की पहली ऐसी महिला हो सकती है जिसे अजादी के बाद फांसी हो सकता है। इसी बीच शबनम के 12 साल के बेटे ताज ने अपनी मां के लिए राष्ट्रपति से गुहार लगाई है, ताज ने कहा कि राष्ट्रपति अंकल जी, मेरी मां को माफ कर दो। बुलंदशहर में भूड़ चौराहे के समीप सुशील विहार कॉलोनी में रहने वाले उस्मान सैफी के संरक्षण में पल-बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि ताज को मां के गुनाहों का अहसास है। उस्मान ने फोन पर बताया कि बेटे ताज ने राष्ट्रपति से मां शबनम को माफ करने की मांग की है। रामपुर जेल में कैद शबनम से 21 जनवरी को ताज और उस्मान ने मुलाकात की थी। जेल में मुलाकात के दौरान बेटे ताज को दुलारते हुए शबनम ने टॉफी के साथ रुपये भी दिए थे।उस्मान ने बताया कि मुलाकात के दौरान शबनम ने बेटे से कहा था कि पढ़ लिख कर अच्छा इंसान बनना है। मन से पढ़ाई करोगे तो आगे बढ़ोगे।
ताज के अभिभावक उस्मान ने बताया कि ताज को गोद लेने के लिए उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी, बाद में कई कोशिशों के बाद बच्चे ताज की परवरिश की जिम्मेदारी हासिल की। उस्मान से शबनम कॉलेज में पढ़ाई में दो साल सीनियर थी। उस्मान से मुलाकात के लिए जेल में शबनम ने 23 बार इंकार किया था, फिर जेल के अफसरों की कोशिशों के बाद मुलाकात को रजामंद हुई। बता दें कि भारत को आजादी मिलने के बाद आज सात दशक से भी ज्यादा समय हो गया है मगर अभी तक किसी महिला कैदी को फांसी की सजा नहीं हुई है। पहली बार अब मथुरा की जेल को इसके लिए तैयार किया जा रहा है ताकि अमरोहा की रहने वाली शबनम को मौत की सजा दी जाए। इसके लिए पवन जल्लाद से जेल का मुआयना करा लिया गया है। इसके लिए पवन दो बार निरीक्षण भी कर चुके हैं। बता दें आज तक किसी महिला कैदी को फांसी की सजा नहीं दी गई मगर इस बार अमरोहा की रहने वाली शबनम नाम की महिला को जिला अदालत से लेकर सु्प्रीम कोर्ट और फिर राष्ट्रपति ने भी फांसी देने के लिए हां कर दी है। उनकी सजा को किसी ने भी कम नहीं किया है। बता दे शबनम ने साल 2008 में अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्याकर दी थी। उन्होंने बहुत ही बेर्शमी और बेरहमी से इस घटना को अंजाम दिया था।Saturday, January 23, 2021
AAP विधायक सोमनाथ भारती को दो साल की जेल, AIIMS सुरक्षाकर्मियों से मारपीट का मामला
बहरहाल, भारती को जमानत दे दी गई, ताकि वह मामले में दोषी ठहराये जाने और जेल की सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय के समक्ष अपील दायर कर सकें. अभियोजन पक्ष के अनुसार, 9 सितंबर, 2016 को, भारती ने लगभग 300 अन्य लोगों के साथ, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक जेसीबी से एक चारदीवारी के घेरे को गिरा दिया था.
की एक अदालत ने शनिवार को विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को दो साल की जेल की सजा सुनाई है. उन पर एम्स (AIIMS) के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ साल 2016 में मारपीट करने का आरोप था. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार पांडे ने आप नेता को दोषी मानते हुए ये सजा सुनाई है. कोर्ट ने उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
बहरहाल, भारती को जमानत दे दी गई, ताकि वह मामले में दोषी ठहराये जाने और जेल की सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय के समक्ष अपील दायर कर सकें. अभियोजन पक्ष के अनुसार, 9 सितंबर, 2016 को, भारती ने लगभग 300 अन्य लोगों के साथ, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक जेसीबी से एक चारदीवारी के घेरे को गिरा दिया था. मजिस्ट्रेट ने कहा, "अदालत का मानना है कि अभियोजन पक्ष ने आरोपी सोमनाथ भारती के खिलाफ अपना मामला साबित कर दिया है." अदालत ने भारती को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत विभिन्न अपराधों के लिए दोषी ठहराया, जिनमें धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 353 (सरकारी कर्मचारी को उनके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग करना) और 147 (दंगा करना) शामिल हैं. इन अपराधों में अधिकतम पांच साल जेल की सजा होती है. अदालत ने भारती के सहयोगियों और सह-अभियुक्तों - जगत सैनी, दिलीप झा, संदीप सोनू और राकेश पांडे को बरी कर दिया. यह मामला एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आर एस रावत की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था. भारती ने अदालत से कहा था कि मामले में उन्हें झूठा फंसाने के लिए पुलिस अधिकारियों और अन्य गवाहों ने उनके खिलाफ गवाही दी थी.Tuesday, January 19, 2021
योगी ने लागू कर रख है उत्तर प्रदेश में अघोषित ‘आपत्तिकाल’ : सोमनाथ भारती
आम आदमी पार्टी के विधायक व दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने मंगलवार को सुलतानपुर की अमहट जेल से रिहा होने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अघोषित ‘आपत्तिकाल’ कर रखा है, ये कांग्रेस से भी आगे हैं और हर किसी का आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “आज लगभग 200 घंटे बाद मुझे रिहा किया गया है, मैं योगी जी से कहना चाहता हूं कि यदि मुझे 200 दिन भी जेल में रखेंगे तो भी मैं उत्तर प्रदेश के घर-घर, मोहल्ले में जाकर केजरीवाल मॉडल गवर्नेंस, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य, बिजली, सुरक्षा के बारे में जनता को बताऊंगा।”
भारती ने कहा कि लोकतंत्र के अन्दर हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक लड़ाई राजनैतिक रूप से होनी चाहिए, न कि झूठी एफआईआर व पुलिस का सहयोग लेकर, उसके पीछे छुपकर। उन्होंने कहा, “हमने दिल्ली के अंदर एक मॉडल स्थापित किया है। जिस प्रकार दिल्ली की जनता को लाभ मिल रहा है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश की जनता को भी मिलने का हक है और वह हक हम दिला कर रहेंगे”। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने अघोषित आपत्तिकाल कर रखा है ये कांग्रेस से भी आगे हैं और हर किसी का आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम आम आदमी पार्टी की तरफ़ से यह वादा करते हैं कि घर-घर जाकर केजरीवाल गवर्नेंस बनाम योगी मॉडल गवर्नेंस को जनता को बताएंगे,चाहे वो कुछ भी कर लें।”
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत का चुनाव आ रहा है, आम आदमी पार्टी पूरे दम खम से चुनाव उत्तर प्रदेश में लड़ेगी। ग़ौरतलब है कि दिल्ली के कानून मंत्री रह चुके और इस वक्त दिल्ली के मालवीयनगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को 11 जनवरी को अमेठी पुलिस ने अस्पतालों को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी आपत्तिजनक बयान देने का आरोप था, जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती की जमानत याचिका मंज़ूर कर ली थी।Saturday, January 2, 2021
23 जनवरी को राजभवन तक निकालेंगे मार्च, 26 जनवरी को दिल्ली में निकलेगी ट्रैक्टर किसान परेड
तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को 38वें दिन में प्रवेश कर गया। सिंघु के साथ टीकरी और दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर भी बढ़ी संख्या में किसान तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।इस बीच शनिवार दोपहर में दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान किसान संगठनों ने एलान किया है कि आगामी 6 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा, इसी के साथ 15 जनवरी तक भाजपा नेताओं का घेराव किया जाएगा। फिर 23 जनवरी को सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिन तक राज्यपाल भवन तक मार्च निकाला जाएगा। आखिर में 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर किसान परेड मार्च होगा। संयुक्त किसान मोर्चा की इस पत्रकार वार्ता में बीएस राजेवाल, दर्शन पाल, गुरुनाम सिंह, जगजीत सिंह, शिव कुमार शर्मा कक्का व योगेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा है कि अगर 4 जनवरी को हमारी बात नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।वहीं, कृषि कानूनों को लेकर यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन में प्रदेश के रामपुर जनपद के बिलासपुर निवासी कश्मीर सिंह ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जानकारी के मुताबिक, इसमें उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के पीछे खुद को जिम्मेदार ठहराया है। किसान की मौत की खबर पर आंदोलन स्थल के किसानों में शोक है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। वही किसान संगठनों ने आंदोलन स्थल के मंच से मृतक किसान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
हौजरानी प्रेस एन्क्लेव में बन सकता है फ्लाईओवर: 50 हजार से ज्यादा लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा
दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है। साकेत मैक्स अस्पताल के बाहर पंडित त्रिलोक चंद शर्मा मार्ग पर लगने वाले जाम से जल्द मुक्ति मिलेगी। प...
-
( mtmediadelhi.blogspot.com ) केंद्र सरकार भीड़ हिंसा के खिलाफ केंद्रीय स्तर पर कानून बनाने के पक्ष में नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, गृह...
-
दिल्ली में जो हिंसा हुई है इसमें अब तक 40 से ज्यादा लोगों की जान गयी है। जो अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। देश की राजधानी में लगातार ...
-
पहले शनिवार फिर रविवार और अब सोमवार तीन दिनों से लगातार उत्तर-पूर्वी इलाके में हिंसा हो रही है और उस पर दिल्ली पुलिस अभी तक काबू नहीं कर प...




