राजधानी दिल्ली में एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 11 लोग झुलस गए। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। आग पर नियंत्रण के लिए 5 फायर टेंडर्स को मौके पर भेजा गया था, जिसके बाद तकरीबन 20 लोगों को बचाया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक, दिल्ली के जाकिर नगर गली न0 7 इलाके में बीती रात बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही 5 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और हादसे में 5 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, 20 लोगों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। दिल्ली फायर सर्विस की सूचना के मुताबिक, हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है
मिल्यन टाइम्स सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत है ये एक छोटे से छोटे व्यक्ति की आवाज़ को प्रशासन पहुंचाने का प्लेटफार्म है यहाँ हम आम जनता से जुड़े मुद्दे पब्लिश करेंगे, कोशिश रहेगी कि उसका बेस्ट रिजल्ट सामने आए, हमें अपनी प्रतिक्रिया देते रहें। हमारे साथ रहें। हमारी ताकत बनें। Helpline No. +91-9953491534 Email id; milliontimesnews@gmail.com
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हौजरानी प्रेस एन्क्लेव में बन सकता है फ्लाईओवर: 50 हजार से ज्यादा लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा
दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है। साकेत मैक्स अस्पताल के बाहर पंडित त्रिलोक चंद शर्मा मार्ग पर लगने वाले जाम से जल्द मुक्ति मिलेगी। प...
-
( mtmediadelhi.blogspot.com ) केंद्र सरकार भीड़ हिंसा के खिलाफ केंद्रीय स्तर पर कानून बनाने के पक्ष में नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, गृह...
-
दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है। साकेत मैक्स अस्पताल के बाहर पंडित त्रिलोक चंद शर्मा मार्ग पर लगने वाले जाम से जल्द मुक्ति मिलेगी। प...
-
नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ 15 दिसंबर से शाहीन बाग में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाना दिया है। दिल्ली और नोएडा को जोड़ने...

No comments:
Post a Comment