देश में कोरोनावायरस के मरीजों का आंकड़ा 979 तक पहुंच गया है. वहीं अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है. राहत वाली बात ये है कि 87 मरीज ठीक भी हो चुके हैं.अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब, केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार में एक-एक मरीजों की मौत हुई हैं. वहीं महाराष्ट्र में 6, मध्य प्रदेश में 2, कर्नाटक में 3 और गुजरात में 5 मरीजों की मौत हुई है. इन आंकड़ों से जाहिर है कि आज सुबह ही 61 नए मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. उधर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी और केंद्रीय औद्योगिक सुरबक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई. ये अर्धसैनिक बलों में इस बीमारी के शुरुआती मामले हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बीएसएफ का यह अधिकारी (57) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में टकनपुर इलाके में बल की अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में तैनात है. अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित अधिकारी के उनके परिवार के एक सदस्य से संक्रमित होने का संदेह है. यह सदस्य हाल ही में ब्रिटेन से लौटा था. एक अधिकारी ने बताया कि सेंकेंड इन कमांड रैंक के इन अधिकारी को एक स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. दो दर्जन से अधिक अधिकारी उनके संपर्क में आये थे जिन्हें पृथक कर दिया गया है. सीआईएसएफ के एक हेड कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. वह मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात है. अधिकारियों के अनुसार उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभवत: व्यस्त हवाई अड्डे पर तैनात रहने के दौरान वह संक्रमित हो गये।
मिल्यन टाइम्स सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत है ये एक छोटे से छोटे व्यक्ति की आवाज़ को प्रशासन पहुंचाने का प्लेटफार्म है यहाँ हम आम जनता से जुड़े मुद्दे पब्लिश करेंगे, कोशिश रहेगी कि उसका बेस्ट रिजल्ट सामने आए, हमें अपनी प्रतिक्रिया देते रहें। हमारे साथ रहें। हमारी ताकत बनें। Helpline No. +91-9953491534 Email id; milliontimesnews@gmail.com
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हौजरानी प्रेस एन्क्लेव में बन सकता है फ्लाईओवर: 50 हजार से ज्यादा लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा
दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है। साकेत मैक्स अस्पताल के बाहर पंडित त्रिलोक चंद शर्मा मार्ग पर लगने वाले जाम से जल्द मुक्ति मिलेगी। प...
-
( mtmediadelhi.blogspot.com ) केंद्र सरकार भीड़ हिंसा के खिलाफ केंद्रीय स्तर पर कानून बनाने के पक्ष में नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, गृह...
-
बायोमेट्रिक पहचान पत्र आधार (Aadhaar) अब देश की 90 फीसद से अधिक जनसंख्या के पास है। गुरुवार को संसद को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार,...
-
नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ 15 दिसंबर से शाहीन बाग में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाना दिया है। दिल्ली और नोएडा को जोड़ने...

No comments:
Post a Comment